फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदिति माहेश्वरी बनी इनरव्हील स्पार्कल की अध्यक्ष और तूलिका आर्य सचिव

विज्ञापन
अमरोहा इनरव्हील क्लब के कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। इनरव्हील क्लब अमरोहा स्पार्कल का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से साथ मनाया गया। जिसमें अदिति माहेश्वरी संस्था की अध्यक्ष बनीं। इसके अलावा अदिति अग्रवाल को आईएसओ, रुनझुन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, योगेश माहेश्वरी वाइस प्रेसिडेंट, तूलिका सचिव और मोनिया गुरदित्ता को एडिटर चुना गया। इस दौरान पूजा गोयल, युक्ति मदान, प्रियंका रस्तोगी, गुंजन महेश्वरी, गौरी गुप्ता, अपर्णा अग्रवाल को एग्जीक्यूटिव सदस्य चुना गया। संचालन पूजा गोयल ने किया। क्लब ने तीज उत्सव मनाया। जिसमें तीज क्वीन सिंकी होरा चुनी गईं। मोनिया गुरुदत्ता दूसरे स्थान पर रहीं। खूबसूरत पैर में राशि चांदना, खूबसूरत हाथ में रुचि विजेता रहीं। हाउजी रुनझुन के द्वारा खिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला चेयरमैन सोनल भाटिया और प्रिया टंडन और अचला टंडन को पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पौधा देकर स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लिए सैनिटरी पैड्स दिए गए। इस दौरान दिव्या सरन, प्रियंका अग्रवाल, सोनिया, मोनिया, अदिति गुप्ता पिंकी होरा, तूलिका आर्य, योगेश मालीवाल, राशि, रुचि, युक्ति, गौरी, अपर्णा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें