अमरोहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में शनिवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदि और बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तनीषा चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को डीएम ने पुरस्कृत किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदि प्रथम, शिवम द्वितीय व सोनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में शिवम कुमार प्रथम, सोनू दूसरे व शिवम नागर तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शिवम नागर प्रथम, पुष्कर द्वितीय और विशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में शिवम नागर प्रथम, मनोज कुमार द्वितीय व मनीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में शिवम प्रथम, मनोज द्वितीय व मोनिब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांच किमी दौड़ में अवनीश पहले, सुधांशु दूसरे व मोनिश तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तनीषा चौधरी प्रथम, छाया दूसरे व संध्या तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में तनीषा प्रथम, विजयलक्ष्मी द्वितीय व संध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में सलोनी पहले, सांची दूसरे व रौनक तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में शुभी प्रथम, मनु द्वितीय व विनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन किमी दौड़ में रौनक प्रथम, महक दूसरे व प्राची तीसरे स्थान पर रहीं।
लंबी कूद में शिवम और गोला फेंक में वंश अव्वल
बालक वर्ग की लंबी कूद में शिवम पहले, सोनू दूसरे व रूद्राक्ष तीसरे स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में छाया प्रथम, प्राची दूसरे व भूमिका ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग के गोला फेंक में वंश पहले, अमान दूसरे व आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में याशी गांधार पहले, नेहा दूसरे व सबीहा तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग में दानिश पहले, सानिब दूसरे व विकास तीसरे, 61 किलोग्राम भार वर्ग में शाकिब पहले, प्रिंस दूसरे व गोलू तीसरे, 65 किलोग्राम भारवर्ग में सैफ अली पहले, ऋतिक दूसरे व अवनीश तीसरे स्थान पर रहे। 70 किलोग्राम भारवर्ग में कार्तिक ने पहला, अयान ने दूसरा व अमान ने तीसरा स्थान पाया। 74 किलोग्राम भारवर्ग में मंजीत पहले, इशान दूसरे व नितिन तीसरे। 79 किलोग्राम भारवर्ग में निशांत प्रथम, हर्ष दूसरे व लखवीर तीसरे। 86 किलोग्राम भारवर्ग में अमित प्रथम, लक्ष्य दूसरे व ईशान तीसरे स्थान पर रहे। 125 किलोभार वर्ग में सोपी प्रथम व सैरान ने दूसरा स्थान पाया।
कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी : देशकातं
प्रतियोगिता की शुरुआत डीएम निधि गुप्ता वत्स ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। निर्णायक के तौर पर एथलेटिक कोच रणदीप सिंह, अमित कुमार, देवेंद्र सिंह, ओमकारी गुर्जर, डॉ. संजीव कुमार, मनीष त्यागी, कुश्ती कोच कुमारी आंचल, साक्षी तोमर आदि शामिल हुए। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि बहुत जल्द कई खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में किया जाएगा, जिसमे खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के अलावा प्रोत्साहन स्वरूप कई आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। विजेताओं को लव गोयल, डिवीजनल मैनेजर इंडियन ऑयल, आस मोहम्मद , डॉ. एमपी शर्मा, सचिव जिला ओलिंपिक संघ अमरोहा एवं पुलकित अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। संचालन प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया।