फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने किया डिडौली कोतवाली का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर से लौट रहे एडीजी बरेली राजकुमार अचानक डिडौली कोतवाली पहुंच गए। यहां उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को महिला फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की नसीहत दी। इस दौरान थाने में रिकार्ड चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बिजनौर से बरेली लौटते समय एडीजी अचानक हाईवे पर स्थित डिडौली कोतवाली में पहुंच गए। यहां एडीजी को देखकर अधीनस्थों में खलबली मच गई। सबसे पहले एडीजी महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचे। तैनात महिला कर्मी से दर्ज शिकायतों और उनके निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद रिकार्ड रूम, शस्त्रागार व मैस का भी निरीक्षण किया। रिकार्ड दुरुस्त रखने के संबंध में जरुरी दिशा-निर्देश दिए। आइजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसओ सुनील मलिक और एसएसआइ सुकर्मपाल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें