इस दौरान तीन केंद्र ऐसे मिले जिनका पच्चीस दिन बाद भी खाता नहीं खुला। एक दाने की खरीद नहीं कर सके। इस पर डीएम ने तीन क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए संबंधित संस्था के एमडी को पत्र भेजा है। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को गेहूं खरीद में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने शाम को अपने कैंप कार्यालय पर गेहूं खरीद की समीक्षा को सभी केंद्र प्रभारियों की बैठक ली। लक्ष्य के सापेक्ष 1090 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई हैं। जो लक्ष्य के सवा तीन फीसदी है। इस दौन तीन केंद्र ऐसे मिले जिनका चेतावनी के बाद भी खाता नहीं खुला।
इसमें यूपी कर्मचारी कल्याण निगम, पीसीएफ, यूपी एग्रो का एक केंद्र शामिल है। उक्त तीन क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए संबंधित संस्था के एमडी को पत्र भेजा है।