फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग करने पर होगी कार्रवाई

Wed, 05 Mar 2025 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करने वालों पर अब शिकंजा कसा जाएगा। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए डीएम ने तहसील स्तर पर पांच सदस्य टीम गठित की है। जल्द ही टीमें छापा मारकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

समाजसेवी अनिल कुमार जग्गा ने सात फरवरी को डीएम को शिकायती पत्र देकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कारखाने, वर्कशॉप, होटल एवं मैरिज हॉल में घरेलू सिलिंडर का प्रयोग करने का आरोप लगाया था। कहा था कि कमर्शियल गैस सिलिंडर घरेलू के मुकाबले महंगा होता है। इसलिए घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर का दुरुपयोग किया जा रहा है। सब्सिडी का भी गबन कर लेते हैं। प्रकरण को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने गंभीरता से लिया और चारों तहसीलों पर अपने-अपने क्षेत्र में कार्रवाई के लिए चार सदस्य का गठन किया है। साथ ही अधिकारियों को शिथलता बरतने पर कठोर कार्रवाई की नसीहत दी है।

हर तहसील पर एसडीएम होंगे अध्यक्ष एसडीएम
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए हर तहसील पर एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्य टीम गठित की है। इसमें क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पूर्ति निरीक्षक, वरिष्ठ निरीक्षक वाट माप, जिला समन्वयक नामित विक्रय अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन



घरेलू गैस सिलिंडर के दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर प्रत्येक तहसील में चार सदस्य टीम गठित की है। प्रत्येक टीम के अध्यक्ष एसडीएम होंगे। घरेलू गैस सिलिंडर के दुरुपयोग को रोकने के लिए की जाने वाली कार्रवाई की जांच आख्या जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से कार्यालय में प्रस्तुत की जाएगा। लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। -निधि गुप्ता वत्स, डीएम अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें