फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा और सैदनगली निकायों में शामिल गांवों में दूर होगी पेयजल की किल्लत

Wed, 05 Mar 2025 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सीमा विस्तार के दौरान नगर पालिका अमरोहा और नगर पंचायत सैदनगली में शामिल हुए गांवों में पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जगह-जगह प्याऊ लगाने के साथ खराब प्याऊ की मरम्मत होगी। ट्यूबवेल की खराब मोटरों को भी दुरुस्त कराया जाएगा। इसके लिए दोनों निकायों ने 4.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले सीमा विस्तार के दौरान 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांव अमरोहा नगर पालिका में शामिल हुए थे। जबकि 2020 में सैदनगली नगर पंचायत का गठन हुआ था। सीमा विस्तार के बाद से नगर निकायों में शामिल हुए गांवों में बेहतर ढंग से विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। नगर निकायों की ओर से विभिन्न तरह के टैक्स लगाने की तैयारी तो शुरू कर दी गई है, लेकिन शहरी सुविधाएं देने को तैयार नहीं है। अब अमरोहा नगर पालिका और सैदनगली नगर पंचायत में शामिल गांवों में करीब 4.5 करोड़ रुपये से पेयजल की किल्लत दूर करने की तैयारी है। इसके तहत इन गांवों में पाइपलाइन बिछाई जाएंगी। इसके अलावा जगह-जगह प्याऊ लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर पंचायत सैदनगली को छह जोन में बांटा है।
-
अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र में एक करोड़ रुपये से पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जगह-जगह प्याऊ लगाई जाएंगे। साथ ही खराब पड़े प्याऊ की मरम्मत होगी और नलकूप की खराब मोटरों को भी ठीक कराया जाएगा। -डॉ. बृजेश सिंह, ईओ अमरोहा नगर पालिका
विज्ञापन

-
नगर पालिका में शामिल हुए गांव
खालकपुर खुर्द, कलाली, दुर्गपुर, मिलक मोहम्मदी, मोहनपुर नाजिब जनूब, अमरोहा देहात, गुलड़िया, अलहेदादपुर खुर्द, मीरा सराय, सलेमपुर हेमनगर, हुसैनपुर निकट मालीखेड़ा, अली मोहम्मदपुर, मकसूदपुर, पंडकी, चक पंडकी, रायपुर खुर्द, रामपुर घना, दासीपुर, पचोकरा मेहरबान अली, उमरपुर, केशोपुर, एवजबाद, पिलक सराय, नाजरपुर खुर्द, पट्टी रायपुर कला, रायपुर कला, उकसी, अहरोई, मिलक बिकनी, हाशमपुर, महुवा, दूल्हापुर, दाऊसराय, पंजू सराय, जलालपुर नरायन, फाजलपुर, रजाकपुर, मोहम्मदपुर भूड़ा, अकबरपुर पट्टी, महमूदपुर जत्ती, फरीदपुर घोसी, मकनपुर कस्बा सईद, चकगढ़मल गांव शामिल हैं।


सैदनगली में यहां होंगे कार्य
इकौदा जोन: वार्ड 7 और वार्ड 8 में टंकी निर्माण व पाइपलाइन कार्य
ककरोआ जोन: वार्ड 9 टंकी निमार्ण व पाइप लाइन कार्य
मेहंदीपुर: वार्ड 1 में टंकी निमार्ण व पाइप लाइन कार्य
शब्दलपुर शर्की: वार्ड 2 और वार्ड 5 में टंकी निमार्ण व पाइपलाइन कार्य
चांदपुर: वार्ड 5 टंकी निमार्ण व पाइपलाइन कार्य
सिटी जोन: सिटी में टंकी निमार्ण व पाइपलाइन कार्य
-
नगर पंचायत की पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर पंचायत को छह जोन में बांटा गया है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे गए हैं। जिनकी स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. अनुकृति चौधरी, अध्यक्ष नगर पंचायत सैदनगली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें