फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश में पकड़ा गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया(अमरोहा)। कस्बे के मोहल्ला इकबालनगर प्रथम में शनिवार रात मेरठ निवासी युवक ने अपनी तलाकशुदा प्रेमिका शमा परवीन की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटकाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान मृतका की बेटी ने उसे देखकर और शोर मचा दिया। आरोपी भागने लगा लेकिन मोहल्ले के लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मूल रूप से मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव सहसपुर निवासी शमा परवीन का अपने पति महबूब अली से तलाक हो चुका था। इसके बाद शमा परवीन अपने बेटे तौहीद के साथ जोया के मोहल्ला इकबालनगर प्रथम में किराये के मकान में रहने लगी थी। उसकी बेटी नेहा की शादी इसी मोहल्ले के निवासी लकी से हुई है, जो दिल्ली में पेंटर का काम करता है।
बताया गया कि करीब छह महीने पहले शमा परवीन की मुलाकात मेरठ के माधवपुरम निवासी नुरूद्दीन से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे और नुरूद्दीन अक्सर उससे मिलने जोया आता रहता था। शुक्रवार को भी नुरूद्दीन जोया पहुंचा था और वहीं रुका हुआ था।
विज्ञापन

शनिवार को बेटा घर पर नहीं था। रात करीब दस बजे शमा परवीन और नुरूद्दीन पहली मंजिल पर बने कमरे में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने के शक को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में नुरूद्दीन ने शमा परवीन का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद नुरूद्दीन घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटकाने का प्रयास करने लगा।
करीब 11:30 बजे बेटी नेहा कमरे में पहुंची तो उसने नुरूद्दीन को शव के साथ देखा और शोर मचा दिया। परिजन शमा परवीन को अचेत अवस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ ने बताया कि मामले में नुरूद्दीन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। नुरूद्दीन को शक था कि शमा परवीन का प्रेम संबंध किसी और से भी है, इसलिए उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें