फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डॉक्टर के फर्जी दस्तावेजों के जरिए बीमा क्लेम देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार चौधरी ने उनकी फर्जी मुहर व प्रपत्रों के आधार पर फर्जी इलाज दर्शाकर बीमा कंपनियों से धोखाधड़ी की है। उन्होंने एसपी को शिकयती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


डॉ. राजीव का आरोप है कि दिल्ली के मदनगीर साउथ के व्यक्ति ने जोया-अमरोहा रोड स्थित हॉस्पिटल में कार्यरत है, वह खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताता है, जबकि उसके पास कोई वैध डिग्री नहीं है। इसके अलावा रजबपुर व नौगांवा सादात के दो व्यक्ति भी मिलीभगत में शामिल हैं। आरोप है कि सभी ने मरीजों का इलाज डॉ. राजीव के नाम से दर्शाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। उनके नाम की फर्जी मोहर और जाली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर बीमा कंपनियों से क्लेम पास कराए गए हैं। जिस पैथोलॉजी लैब से जांच दर्शाई गई है, वह भी लंबे समय से बंद बताई जा रही है। पीड़ित डॉक्टर ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें