फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गैर महिला को पत्नी बताकर प्लॉट बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। जुआ खेलने का आदी एक युवक गैर महिला को अपनी पत्नी बताकर पत्नी के नाम का प्लॉट बेचने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित पत्नी ने आरोपी पति और संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके माता-पिता और भाई नहीं हैं। रिश्तेदारों ने उसकी शादी कराई थी। आरोप है कि उसका पति कई वर्षों से जुआ खेलने का आदी है। पैसे नहीं मिलने पर वह घर के बर्तन तक बेच देता है। कुछ दिन पहले उसने एटीएम से 60 हजार रुपये निकाले और जुए में हार गया।
अब आरोपी पत्नी के नाम नगर में स्थित 140 गज के प्लॉट को बेचने की साजिश रच रहा है। महिला का आरोप है कि पति ने एक गैर महिला को अपनी पत्नी बताकर प्लॉट का सौदा कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना ली, जिसमें एक महिला खुद को उसकी पत्नी बता रही है और कुछ खरीदार नोट गिनते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो सामने आने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर पति और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें