फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजाना दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दो करोड़ का खजाना दिलाने का झांसा देकर पूर्व प्रधान से ठगी करने वाले गैंग के दो ठगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी अपने चौथे साथी के साथ फरार है। गिरोह पीलीभीत का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगदासपुर निवासी कमरे आलम पूर्व प्रधान हैं। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छेबड़ा में रहते हैं। तीन मार्च को उनके पास चार लोग पहुंचे। उन्होंने दो करोड़ रुपये का खजाना दिलाने का झांसा दिया था। मोबाइल में खजाने के फोटो दिखाए थे। जिन्हें देखकर पूर्व प्रधान का परिवार ठगों के झांसे में आ गया और साठ हजार रुपये थमा दिए थे। इसके बाद ठगों ने उनसे 18 हजार रुपये मांगे। इस पर प्रधान को शक हो गया। उन्होंने अपने साठ हजार रुपये भी वापस मांगे तो ठग भड़क गए। पूर्व प्रधान और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पूर्व प्रधान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने गुलहसन और संजीव निवासी गांव पेरवा वसैया थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि यह पीलीभीत का चार लोगों का एक गिरोह है। जो खजाना दिलाने का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी करता है। इसका मुख्य आरोपी छोटू उर्फ न्याजी है। जो अपने चौथे साथी के साथ फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें