फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किशोरी की गला दबाकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Dec 2024 05:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

गंगा के टापू में बसे गांव में किशोरी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

गजरौला क्षेत्र के गंगा के टापू में बसे एक गांव निवासी किशोरी की तीन दिसंबर की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की रात उसने गांव में अपने मौसेरे भाई की बेटी के नामकरण की खुशी में बज रहे डीजे में डांस किया था। इसके बाद घर आकर लेट गई थी। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया गया था। उसका शव अगले दिन सुबह चारपाई पर पड़ा मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। उसके शरीर से खून निकलने और कपड़े फटे होने के कारण अन्य ग्रामीण भी दुष्कर्म की बात कह रहे थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका की बहन की तहरीर पर दो नामजद सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो पास गांव के नेत्रपाल का नाम सामने आया। उसे पुलिस ने मंगलवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि उसका चालान कर दिया गया है। बाकी दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें