फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अनफिट वाहनों के खिलाफ चला अभियान, 40 पर कार्रवाई

Wed, 11 Dec 2024 05:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में कई अनफिट वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। स्कूली वाहनों की हालत भी खराब है। करीब दो सौ से ज्यादा अनफिट वाहनों में स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा है। अनफिट वाहनों में यात्रा करने वाले लोगों की जान जोखिम में है। डीएम के आदेश के बाद मंगलवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाकर 40 वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिसमें 22 स्कूली वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन महेश चंद शर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर हाईवे व अन्य सड़कों पर चलने वाले अनफिट वाहनों पर कार्रवाई की गई। करीब 40 वाहनों को पकड़कर उनके दस्तावेज चेक किए गए। जिसमें 22 स्कूल वाहन शामिल थे। उनके चालान काटे गए। जबकि, नौगांवा सादात और धनौरा क्षेत्र में अभियान चलाकर अनफिट वाहनों के चालान काटे गए। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने वाले 15 वाहनों के भी चालान काटे गए। जबकि ओवरलोड और परमिट समाप्त वाली दो गाड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। एआरटीओ ने बताया कि ये अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान लगभग दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें