अमरोहा में सड़क हादसे में जैकेट कारीगर आदिल (26) को अज्ञात वाहन चालक ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। जैकेट कारीगर आदिल नौगांवा सादात के मोहल्ला दर्जियान के रहने वाले नईम अहमद के बेटे थे।
शाहबाद में मजदूरी करने गए अधेड़ भजनलाल (33) को कैंटर ने रौंद दिया। कुछ देर बाद अधेड़ की मौत हो गई। अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। त्योहार की खुशियां काफूर हो गई। शाहबाद के भीतरगांव निवासी भजन लाल सैफनी थानां क्षेत्र के मधुपुरी में मजदूरी करने गया था।
बृहस्पतिवार दोपहर को करीब दो बजे सड़क पर कर रहे मजदूर को कैंटर ने रौंद दिया। हादसे के कुछ देर बाद मजदूर की मौत हो गई।। मौत की सूचना के बाद रौते बिलखते हुए परिजन पहुंच गए। उधर सैफनी पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस शव का पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेजने की तैयारी में जुट गई। दीवाली के मौके पर गए हादसे से परिवार में खुशियां काफूर हो गई। अचानक मौत से पत्नी और बेटे और बेटियों का रोरोकर बुरा हाल था।