अमरोहा। संदिग्ध परिस्थितियों में उत्तराखंड के युवक की ट्रेन कटकर मौत हो गई। उसका शव अटैरना-मंजूरपुरा को बीच रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव के पास पड़े थैले से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त हुई। पुलिस ट्रेन से गिरकर मौत होने की बात कह रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार की सुबह रजबपुर थानाक्षेत्र के अटैरना-मंजूरपुरा को बीच रेलवे ट्रेक पर 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। उसकी ट्रेन के कटकर मौत हो गई थी। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव के पास एक थैला पड़ा मिला। उसमें मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान डिगर सिह खोलिया पुत्र भवान सिंह निवासी गरौली बसोर पिथौरागढ़ उत्तराखंड के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर सतीश चंद ने बताया कि उसके परिजनों का पता लगाकर सूचना देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।