फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से कुचलकर भाजपा नेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने भाजपा के रजबपुर मंडल मंत्री को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। उनके दो साथी घायल हो गए। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कार पड़ोसी गांव के युवक की बताई जा रही है।
विज्ञापन

यह हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में काफूरपुर-गुलड़िया मार्ग पर हुआ है। क्षेत्र के गांव अटैरना निवासी जीवन सिंह पेशे से किसान हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के रजबपुर मंडल मंत्री भी हैं। उनके परिवार में पत्नी पूनम के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। गुरुवार को वह काफूरपुर-गुलड़िया मार्ग स्थित राजवीर सिंह की दुकान से खाद लेने के लिए गए थे। इस दौरान जीवन सिंह और राजवीर सिंह पड़ोसी चंद्रपाल सिंह के मकान के बाहर बैठकर बात करने लगे। तभी काफूरपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार जीवन सिंह को कुचलकर पलट गई। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। जबकि चंद्रपाल और राजीव मामूली रूप से जख्मी हो गए। आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। धमाकेदार टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक पड़ोसी गांव का बताया जा रहा है। पुलिस कार नंबर के आधार पर इसकी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें