फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दोनों पटरी की दुकान खोलने के लिए व्यापारियों ने मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने शहर में नागरिक और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की। शहर में दोनों पटरी की दुकान खोलने की मांग बुलंद की। जल निकासी के लिए फुलप्रूफ योजना पर अमल कराने की मांग की ताकि लोगों को बारिश के दौरान राहत मिल सके। एसडीएम शशांक चौधरी को पत्रक सौंपा। संगठन से जुड़े व्यापारी नेता गुरुवार को सदर तहसील में आएं। उन्होंने व्यापारी समस्या के बारे में अवगत कराया। पत्रक में कहा गया है कि पटरी आधारित दुकानों के खोलने की व्यवस्था का पालन नहीं हो पा रहा है। कई लोगों ने मकान और दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है उसे हटाया जाए। ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। मास्क या गमछा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज टंडन, अर्पण सिंघल, समीर खान, रमेश कलाल, राकेश वर्मा, मोनू यादव, कमर नकवी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें