फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। किसान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किसान की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव पृथीपुर मजरा सराय में इंद्रपाल चौहान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी पूजा के अलावा दो बेटी हैं। परिजनों के मुताबिक रविवार को इंद्रपाल चौहान बिजनौर के धामपुर में एक शादी समारोह में गए थे। रात में घर लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक गांव के पास पहुंची थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अमरोहा नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं इंद्रपाल की पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें