फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक व कार छतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। खराबी को दूर करते समय अचानक स्टार्ट होकर चलने से ट्रैक्टर दो बाइक और एक कार से टकरा गया। हादसे में बाइकें और कार क्षतिग्रस्त हो गए। करीब 100 मीटर की दूरी पर जाकर ट्रैक्टर एक खाली प्लॉट में जाकर बंद हो गया।
विज्ञापन

घटना ग्राम कुंआखेड़ा की है। पड़ोसी गांव कौराला निवासी एक किसान गांव के चौराहे पर ट्रैक्टर ठीक करा रहा था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर में गियर लगा हुआ था। अचानक स्टार्ट होकर ट्रैक्टर आगे की ओर दौड़ पड़ा। उसकी टक्कर से दो बाइक व एक कार बुरी तरह कार क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क पर दौड़ पड़ा। करीब 100 मीटर चलने के बाद सड़क किनारे खाली प्लाट में जाकर बंद हो गया। इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर के बंद होने पर राहत की सांस ली। गनीमत यह रही कि कोई व्यक्ति ट्रैक्टर की चपेट में नहीं आया। किसी हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें