फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार शिक्षक की मौत

विज्ञापन
मृतक मानवेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
रहरा(अमरोहा)। सिपाही की नौकरी छोड़कर शिक्षक पद पर ज्वाइनिंग करने अपने गांव आए युवक की रहरा गवां मार्ग पर नीलगाय की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दड़ियाल निवासी 24 वर्षीय मानवेंद्र डेढ़ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। हाल में उसकी तैनाती बाराबंकी जनपद में चल रही थी। वर्तमान में चल रही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में उसका चयन हुआ था। शिक्षक पद की ज्वाइनिंग करने के लिए वह अपने घर आया हुआ था। गुरुवार की देर शाम को वह किसी काम से बाइक से गवां जा रहा था। रहरा गवां मार्ग पर गांव देहरी के नजदीक उसकी बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें