फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को रौंदा, चार की मौत

Mon, 13 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर संभल मार्ग हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मुरादाबाद के गांव हरथला से चालीसवें में शामिल होकर लौट रहे बाइकसवार पांच लोगों को हसनपुर संभल मार्ग पर ट्रक ने रौंद दिया। इसमें मासूम समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर हसनपुर और सैदनगली पुलिस मौके पर पहुंची। यहां से शवों को पीएम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव खैलिया पट्टी निवासी फिरासत (22) पुत्र अलाउद्दीन मुरादाबाद के गांव हरथला में अपने नाना के चालीसवें में शामिल होने गया था। रविवार दोपहर को वह, ममेरी बहन भूरी (20) पुत्री बदलू, बहन अफरोज पत्नी अनीस (30), भांजी और अफरोज की बेटी इरम (4) और भांजे शहदान (12) के साथ बाइक से जोया-उझारी होते हुए घर लौट रहा था।

अभी वह हसनपुर-संभल मार्ग पर गांव भीकनपुरशर्की के पास ही पहुंचा था कि, हसनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें फिरासत, भूरी, अफरोज, शादान की मौके पर मौत हो गई, जबकि इल्म गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद भीकनपुरशर्की के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर हसनपुर-सैदनगली थाने की पुलिस के साथ सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की भांजी इल्म को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से डाक्टरों ने इल्म को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। आनन फानन में पुलिस ने चारों शवों को पीएम हाउस भेज दिया और ट्रक को कब्जे में लेकर सैदनगली थाने ले गई। पुलिस ने मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें