फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की लापरवाही से लगभग 8 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
ढबारसी में गेहूं के खेत में आग के बाद जमा भीड़। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
ढबारसी। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से किसान की आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने आग के लिए बिजली निगम के अफसरों को जिम्मेदार ठहराया है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ढबारसी निवासी विनोद पुत्र योगेंद्र सिंह के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे निकली चिंगारी ने गेहूं के खेत में आग पकड़ ली और देखते ही देखते आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों का कहना है कि कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से नीची व जर्जर लाइन को बदलवाने की शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। विद्युत निगम के अधिकारी यदि समय रहते व्यवस्था करते तो किसानों को नुकसान नहीं उठाना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें