फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले की छह सीएचसी पर भी बनेगी मरीजों की आभा आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले की छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर आने वाले मरीजों की भी आभा आईडी बनाई जाएगी। इसके लिए गजरौला, जोया, हसनपुर, रहरा, धनौरा और अमरोहा सीएचसी पर व्यवस्था की जाएगी। अभी जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की आभा आईडी बनाई जा रही है। इस पहल से मरीजों का उपचार संबंधी पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

आभा आईडी मरीजों को फायदा मिलेगा। उसके पास दवा और बीमारी का पूरा विवरण रहेगा। इससे अस्पताल में दिखाते समय चिकित्सक को किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। मरीज ने कब और कितनी बार अस्पताल में उपचार कराया, कौन सी दवाएं दी गईं और क्या जांच हुई, इसकी जानकारी चिकित्सकों को आसानी से मिल सकेगी। इससे मरीजों के उपचार में भी सहूलियत होगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की भी आईडी बनाई जा रही है। जिसका फायदा मरीजों को मिलेगा। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की आईडी बनवाई जा रही है। इससे मरीजों का पूरा रिकॉर्ड भी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें