फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला

Mon, 24 Mar 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर रास्ते में दबंगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भेजा गया। पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला विजय नगर मोहल्ले में शनिवार रात का है। मोहल्ला निवासी रियासत अली ने बताया कि वह शनिवार रात पड़ोस की मस्जिद में नमाज पढ़कर लौट रहा था। रास्ते में मोहल्ले के ही चार लोग मिल गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उस पर लाठी डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रहीसु, ईशा, साहिल, आदिल निवासी विजय नगर व उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें