फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी की शॉपिंग करके लौट रही युवती से छेड़खानी, भाइयों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। शादी की शॉपिंग कर लौट रही युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवती के भाइयों से भी मारपीट की। जिसमें भाई समेत युवक घायल भी हो गए। पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम को वह अपने पिता और बहन के साथ बाइक पर सवार होकर हसनपुर से अपने गांव जा रहे थे। गांव के नजदीक गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास युवक लघुशंका के लिए रूका। बाइक खड़ी करके थोड़ी दूरी पर लघुशंका करने चला गया। उसके पिता भी थोड़ा हटकर लघुशंका करने लगे। जबकि बाइक के पास बहन अकेली खड़ी रह गई।
इसी बीच छह युवक वहां पहुंचे और युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। बहन से छेड़खानी होने पर युवक मौके पर पहुंचा तो मारपीट की गई। रास्ते से गुजर रहे परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की। आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद युवती के भाई ने डायल 112 पर भी सूचना दी थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह को आरोपी पक्ष के लोगों ने युवती के घर पहुंचकर परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें