फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पत्नी की मौत से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान

Sun, 11 May 2025 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। पत्नी की मौत के बाद मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने शुक्रवार की रात जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव दुर्गापुर निवासी छत्रपाल(42) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। एक माह पहले छत से गिरकर छत्रपाल की पत्नी की मौत हो गई थी।परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। पत्नी की मौत और बच्चों की परवरिश को लेकर छत्रपाल मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। शुक्रवार की रात उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं एक माह में माता-पिता का साया सिर से उठने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह ने घटना की जानकारी से इन्कार किया। कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें