फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किशोरी को जबरन उठा ले गए बाइक सवार युवक, तीन पर केस

Sat, 09 Sep 2023 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। जंगल में मां के साथ घास काट रही किशोरी को बाइक सवार तीन युवक जबरन उठाकर ले गए। किशोरी की मां के रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र में किसान का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह किसान की पत्नी और उसकी 17 वर्षीय बेटी खेत के पास घास काट रही थी। तभी दो बाइकों पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और किशोरी को जबरन बाइक पर बैठा लिया। किशोरी की मां ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। जिससे घबराकर महिला शांत हो गई। आरोपी किशोरी को अपने साथ ले गए। महिला ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में आरोपी रविंद्र, अरुण और प्रिंस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें