फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दोस्त की शादी से घर लौट रहे युवक के मारपीट

Sun, 06 Apr 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दोस्त की शादी से घर लौट रहे युवक के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी के युवकों ने मारपीट की। बचाव में आए उसके दोस्त को भी पीटा। मामले में पुलिस ने पांच आराेपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अमरोहा नगर के मोहल्ला कटरा गुलाम अली में ओम प्रकाश सैनी का परिवार रहता है। उनका बेटा जय कुमार सैनी और अपने साथी अरुण के साथ दोस्त की बारात में नौगांवा रोड स्थित दावत खाने गया था। जैसे ही जय कुमार सैनी घर वापस लौटने लगा, तभी फ्रेंड्स कॉलोनी के रहने वाले रोहित, अनुज, नीरज, शानू और रितिक ने उसके साथ मारपीट की। बचाव में आए उसके दोस्त अरुण को पीटा। लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस दौरान पीड़ित जयकुमार सैनी का मोबाइल फोन भी गिर गया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में रोहित, अनुज, नीरज, शानू और रितिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें