मंडी धनौरा। जिले के पहले मोबाइल क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद गांव आशुवाला में की गई। किसान गुरविंदर सिंह से पीसीएफ अधिकारियों ने 200 क्विंटल गेहूं की खरीदारी की। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने किसान का माला डालकर स्वागत किया। अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के पहले मोबाइल क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद की गई है। अधिकारी अपने साथ ट्रक लेकर गए थे। ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। ट्रांसपोर्ट ठेकेदार को जीपीएस की लोकेशन के आधार पर भाड़ा दिया जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद में गेहूं की खरीद बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। इस मौके पर शर्म सिंह, अमनप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।