फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना बता भेजा अस्पताल, सीने में फंसी मिली गोली

Sat, 04 Feb 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
 पुलिस ने दुर्घटना बताकर जिस युवक को अस्पताल भेजा, उसके सीने में गोली फंसी मिली। इलाज के दौरान युवक की मौत भी हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं एक दिन पहले गोली लगने से घायल हुए वहीं के युवक का मेरठ में उपचार चल रहा है। फिलहाल इसकी भी हालत नाजुक है। इस मामले में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


ततारपुर शर्की निवासी जितेंद्र (27) पुत्र कृपाल सिंह गजरौला की एक फैक्ट्री में काम करता था। वह 31 जनवरी को बाइक से फैक्ट्री से गांव लौट रहा था। गांव से कुछ पहले वह घायल हालत में पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सड़क दुर्घटना करार दे दिया। इसके बाद वहां पहुंचे परिजनों से उसे तत्काल उपचार के लिए बाहर ले जाने को कहा। इस पर परिजन मेरठ के एक अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने जब जितेंद्र का उपचार शुरू किया तो उनको सीने में गन शॉट (गोली) दिखाई दिया। 

चिकित्सकों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसी दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने गुरुवार को पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ जितेंद्र की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं गुरुवार की रात ततारपुर शर्की के ही हुकम सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह के गांव के बाहर गोली मार दी गई थी। वह बुरी तरह घायल हो गया था। सूचना मिलने पर परिजन उसे भी मेरठ ले गए। उसके सीने में भी गोली मारी गई है। हुकम सिंह भी गजरौला की किसी फैक्ट्री में नौकरी करता है। हुकम सिंह के भाई लाल सिंह की ओर से दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें