फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जोया में कार की टक्कर से संभल के युवक की गई जान

Tue, 24 Jun 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। डिडौली क्षेत्र में कपासी पुलिस चौकी के नजदीक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संभल जिले के गांव मनौटा निवासी जितेंद्र (24) की मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में पुलिस ने अमरोहा नंबर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मनौटा निवासी किसान रमेश सिंह का बेटा जितेंद्र मजदूरी करता था। रविवार की शाम वह मुरादाबाद में पाकबड़ा निवासी ममेरे भाई पुष्पेंद्र के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
संभल रोड स्थित कपासी पुलिस चौकी के नजदीक पहुंचने पर सामने से आ रही अमरोहा नंबर हुंडई कार के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार हवा में उछलकर दूर जाकर गिरे। हादसे में जितेंद्र और उसका ममेरा भाई पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पुष्पेंद्र को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के भाई जितेश की तहरीर पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें