फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइकों की भिड़ंत में संभल के युवक की मौत, एक घायल

Mon, 17 Mar 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)। ढबारसी-उझारी रोड पर शनिवार की रात 11 बजे तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें संभल जिले के एंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव धारंगपुर निवासी बाइक सवार रिजवान (20) पुत्र इरफान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रिजवान उझारी के एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में कार्य करता था। शनिवार की रात वह होटल से खाना लेने जा रहा था। इसी बीच दूसरी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में रिजवान की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार हसनपुर थाने के गांव अगरौला कला निवासी मनीष घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में संभल के युवक की मौत हुई है। जबकि एक घायल हुआ है। शव का पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें