बछरायूं के गांव मोहम्मदपुर पट्टी में रात करीब लगभग 8.45 बजे गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर नजाकत उम्र करीब 40 साल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नजाकत जनपद बिजनौर के बास्टा क्षेत्र के गांव नगला का रहने वाला था।
अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर पट्टी में शुक्रवार की रात नजीबाबाद से चलकर गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर पट्टी में शुक्रवार की रात करीब लगभग 8.45 बजे गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर नजाकत उम्र करीब 40 साल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नजाकत जनपद बिजनौर के बास्टा क्षेत्र के गांव नगला का रहने वाला था। उसने मोहम्मद पुर पट्टी गांव में आम के एक बाग को ठेके पर लिया हुआ है। शुक्रवार की रात लगभग 8.45 बजे बाग के किनारे घूम रहा था।
प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि इसी दौरान नजीबाबाद से चलकर गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत होने की जानकारी मिलने पर बाग में मौजूद अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही थी।