फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी से पांच सौ बीघा फसल नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। रामगंगा पोषक नहर में अचानक छोड़ा गया पानी बाढ़ की शक्ल में गांव जाटोवाली में जा घुसा। इससे सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो गईं। पानी खेतों में ही जमा होने और गांव तक आ पहुंचने से ग्रामीणों के होश उड़े हुए हैं। बाढ़ की आशंका के चलते वे रात जागकर बिता रहे हैं।
विज्ञापन

गांव चकनवाला में गुजर रही रामगंगा पोषक नहर इन दिनों उफान पर है। बिजनौर बैराज से बड़ी मात्रा में पानी गंगा में छोड़ा गया है। इस कारण रामगंगा भी उफनाई हुई है। बताते हैं कि बाढ़ का पानी चकनवाला के सामने गंगा पार स्थित गांव जाटोवाली में जा घुसा है। इससे ग्रामीणों की पांच सौ बीघा से अधिक खेती नष्ट हो गई है। यहां ग्रामीणों ने गेहूं, सरसों आदि की फसलें बोई हुई हैं। बाढ़ का पानी खेतों में भर जाने से फसलें जलमग्न हैं। गांव निवासी देवेंद्र सिंह, शीशराम, सोनू, ब्रह्मपाल संजय सिंह आदि ने गांव में पहुंचे अमर उजाला को बताया कि वे सुबह को खेतों पर गए तो वहां बाढ़ का पानी भरा हुआ था। इसके अलावा बाढ़ का पानी गांव में आबादी की ओर भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो कहीं फिर से उन्हें बाढ़ की विभीषिका न झेलनी पड़े। यही वजह है कि वे रात जागकर गुजार रहे हैं। हाल ही में खादर के तमाम गांवों में बाढ़ के पानी ने कहर बरपाया था और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिविरों में पहुंचाया गया था।
विज्ञापन

बिजनौर बाढ़ खंड के अधिकारियों से बात कर रहे हैं। वहां से अधिक तादाद में पानी नहीं छोड़ने को कहा जाएगा। गांव में राजस्व विभाग की टीम भी भिजवाएंगे।
उमेश मिश्र, डीएम, अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें