फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बारिश में दो मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबकर किसान की मौत

Tue, 05 Aug 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
कूबी गांव में बारिश के दाैरान गिरा मकान। संवाद - फोटो : रजबपुर
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। गांव कूबी में रविवार की रात बारिश से दो मंजिला मकान गिर गया। मकान के मलबे में दबकर किसान सुभाष (47) की मौत हो गई। साथ ही दो पशुओं की भी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव कूबी की मंढैया निवासी सुभाष सिंह के परिवार में पत्नी कावेंद्री देवी, बेटियां गरिमा, गीता और बेटा जीत सिंह हैं। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। रविवार की रात पत्नी, बेटियां व बेटा दूसरे मकान में सोने चले गए, जबकि सुभाष सिंह दो मंजिला मकान में सो रहे थे। रात में करीब 3:30 बजे बारिश के दौरान मकान भरभराकर गिर गया, जिससे सुभाष मलबे में दब गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर परिजनों के साथ ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर सुभाष को बाहर निकाला। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मलबे में दबकर दो पशुओं की भी मौत हो गई। मकान गिरने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रह है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह एडीएम गरिमा सिंह गांव पहुंचीं और परिजनों से हादसे की जानकारी ली। परिजनों के मुताबिक लगातार बारिश के कारण मकान की नींव कमजोर हो गई थी, जिससे मकान गिर गया। बारिश के मौसम में प्रशासन ने लोगों सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें