फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भूसा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

Sat, 18 Apr 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रजबपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात भूसा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन


घटना अतरासी-अमरोहा मार्ग पर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रक ठाकुरद्वारा की ओर जा रहा था तभी अचानक उसकी कमानी टूट गई, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। चालक ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन ट्रक सड़क के किनारे पलट गया। हालांकि ट्रक बीच सड़क पर नहीं पलटा, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित होने से बच गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को सुचारू कराया। ट्रक चालक की पहचान मुरादाबाद के ललवारा निवासी मुर्शीद के रूप में हुई है। वह इस हादसे में सुरक्षित बताया जा रहा है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और न ही किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें