फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 18 Apr 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। शुक्रवार की दोपहर बाद नौगांवा रेलवे फाटक के पास गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की। पहचान नहीं होने पर शव को पंचनामा भरकर मोर्चरी पर रखवा दिया है।
विज्ञापन

नौगांवा रेलवे फाटक के पास शुक्रवार की दोपहर बाद रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव दो हिस्सों में पड़ा हुआ था। कुछ लोगों ने युवक को ट्रैक पर पड़े देख कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें