फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पहिया निकलने से हाईवे पर पलटा मटर से भरा ट्रक

Thu, 09 Jan 2025 11:19 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहिया निकलने से हाईवे पर पलटा मटर से भरा ट्रक
विज्ञापन


बहजोई। पहिया निकलने से मटर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे राजस्थान के धौलपुर निवासी ट्रक चालक मोहित घायल हो गया। घायल चालक का सीएचसी में उपचार कराया गया। चालक के मुताबिक वह ट्रक में मटर भरकर राजस्थान से चंदौसी के लिए निकला था। बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे बहजोई में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव अचलपुर के निकट अचानक ट्रक का चालक की ओर वाला पहिया निकल गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और हादसा हो गया।

किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने में चार पर केस
संभल। किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में संभल कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह घटना छह जनवरी की है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है। कोतवाल ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर दीपांशु, रोशन, सुभाष और बबीता के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोरी के पिता ने बताया था कि वे छह जनवरी को मजदूरी करने गए थे। दोपहर में उनकी बेटी किसी काम से घर से निकली थी। इसी दौरान आरोपी युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन




दुकानदार के साथ मारपीट करने पर दो युवकों पर मुकदमा

चंदौसी। दुकानदार के साथ गाली-गलौज व मारपीट के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाना बनियाठेर के गांव मोहम्मदपुर बाबई निवासी राजेंद्र प्रजापति ने बताया कि विकास खंड पंवासा के गांव नगलिया बल्लू में सरकारी भूमि पर कई वर्षों से शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता आ रहा है। इसी गांव के गौरव व गोविंद बाजार में दुकानदारों से अवैध वसूली करते हैं। दुकानदारों के रुपये न देने पर उनके साथ मारपीट करते हैं। 15 जनवरी को साप्ताहिक बाजार में पीड़ित अपनी दुकान पर बैठा था। तभी वहां दोनों युवक आए और रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर उन्होंने पीड़ित के साथ मारपीट की। साथ ही उसकी दुकान का समान फेंक दिया।

स्मैक बेचने वाली महिला को जेल भेजा

चंदौसी। कोतवाली पुलिस ने लक्ष्मणगंज की महिला शहजादी को स्मैक बेचते गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को लक्ष्मणगंज के मोहल्ला टंकी से शहजादी को 58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। स्मैक बेचकर कमाए गए 11590 रुपये भी बरामद हुए। बृहस्पतिवार को उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया कि पहले भी महिला मादक पदार्थों की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुकी है।
विज्ञापन


मारपीट करने वाले चार लोगों पर केस

जुनावई। गांव काशीपुर में तीन दिन पहले हुए विवाद में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि काशीपुर के राजेश कुमार, तेजवीर, राजपाल और सोमवीर ने तीन दिन पहले गांव में प्रेम सिंह के मकान की नींव उखाड़ दी थी। विरोध करने पर उसे मारा पीटा था, जिससे वह घायल हो गया था। उसकी तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें