फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क पार कर रही महिला ट्रक की चपेट में आकर घायल, रेफर

Thu, 09 Jan 2025 11:17 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गांव गुमथल में बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसस - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बनियाठेर। गांव गुमथल में बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। गांव गुमथल निवासी योगेंद्र कुमार का घर गांव के बाहर सड़क किनारे बना हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे करीब योगेंद्र की पत्नी पूनम किसी काम से घर के बाहर सड़क पार कर रही थी। तभी चंदौसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दौरान चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर भाग निकला। मौके पर लगी राहगीरों की भीड़ एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सीएचसी लेकर आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें