फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क हादसे में घायल आढ़ती की 10 दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल आढ़ती पन्ना लाल सैनी की उपचार के दौरान दस दिन बाद मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह हादसा 19 अप्रैल की देर शाम उस समय हुआ जब पन्ना लाल बाइक से गजरौला से अपने घर लौट रहे थे। चौधरपुर के पास सीएल गुप्ता कंपनी के निकट सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर वाहन और चालक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें