फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मां के साथ बाजार गई किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर धमकी

Sat, 30 Nov 2024 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)।
विज्ञापन

मां के साथ घर से निकली 13 वर्षीय किशोरी के साथ जूते की दुकान पर काम करने वाले युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे निवासी कारोबारी की 13 वर्षीय बेटी को गुरुद्वारा बाजार में जूते की दुकान पर काम करने वाला रिहान उर्फ छोटू पीछा करके परेशान करता है। उस पर अश्लील कमेंट करता है। 27 नवंबर की शाम 6:30 बजे किशोरी मां के साथ सामान लेने बाजार गई थी। तभी रिहान ने किशोरी से अश्लील हरकतें की। उसके साथ छेड़खानी की गई। किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी मौके से भाग निकला। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर रिहान उर्फ छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें