फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर होटल में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 20 Jul 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। इंस्टाग्राम पर किशोरी से दोस्ती करने के बाद आरोपी युवक ने होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 वर्षीय बेटी नगर के कनेटा रोड निवासी बिलाल से पिछले एक वर्ष से इंस्टाग्राम से बातचीत करती थी। 17 जुलाई को बेटी स्कूल से लौट रही थी। आरोप है कि बिलाल उसे बाइक पर बैठाकर नगर के एक होटल में ले गया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मारपीट भी की गई। किसी से कोई बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी बिलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें