फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पतंग उड़ाते समय छत से नीचे गिरकर छात्र की मौत

Fri, 22 Aug 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। पतंग उड़ाते समय छत से नीचे गिरकर हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। वह क्षेत्र के ही एक स्कूल में पढ़ता था।
विज्ञापन

वेव इंडस्ट्रीज में सचिन शर्मा इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। वह अपने परिवार के साथ वेव इंडस्ट्रीज की कॉलोनी में दो मंजिला मकान में रहते हैं। उनका 17 साल का बेटा शिवाय शर्मा नगर के एक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। शिवाय की माता भी इसी स्कूल में शिक्षिका है। बुधवार की शाम शिवाय अपने फ्लैट की छत पर पतंग उड़ा रहा था।
विज्ञापन

छत की मुंडेर अधिक ऊंची नहीं है। पतंग उड़ाते समय असावधानी में शिवाय मुंडेर से नीचे गिर गया। वह दो मंजिल से सीधे सड़क पर आ गिरा। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। सूचना मिलने पर परिजन व मिल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी दौड़ कर मौके पर पहुंचे। वे शिवाय को बेहद नाजुक हालत में उपचार के लिए मेरठ ले गए। वहां देर रात उपचार के दौरान शिवाय ने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। स्कूल प्रबंधन ने भी अपने छात्र की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए अवकाश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें