फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर झुग्गी में घुसी, चार घायल

Mon, 10 Nov 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर-संभल बाईपास मार्ग पर ब्लॉक तिराहे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार रविवार सुबह करीब चार बजे बागड़ी समुदाय की झुग्गी में घुस गई। हादसे में झुग्गी में सो रहे चार लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में कर लिया है।
विज्ञापन

हसनपुर-संभल बाईपास मार्ग के ब्लॉक तिराहे सड़क किनारे बागड़ी समुदाय के लोग झुग्गी डालकर रहते हैं। रविवार सुबह चार बजे गजरौला की दिशा से आ रही एक क्रेटा कार झुग्गी में घुस गई। हादसे में झुग्गी में सो रही चमेली, अंशिका, राझे और रमेश घायल हो गए। हादसे से झुग्गी में सो रहे परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने अंशिका और चमेली की हालत गंभीर हालत में रेफर कर दिया है। हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य लोग भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें