फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले में चलाया विशेष चेकिंग अभियान, 59 वाहनों का किया चालान

Sat, 15 Nov 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिवहन विभाग ने शुक्रवार को भी जिले में अनधिकृत यात्री वाहनों के खिलाफ वाणिज्य कर विभाग, यातायात पुलिस और रोडवेज विभाग के साथ विशेष संयुक्त अभियान चलाया। इसके तहत 59 वाहनों का चालान किया गया जबकि नौ वाहनों को सीज किया गया। यह अभियान हाईवे पर ब्रजघाट बॉर्डर से हसनपुर रोड पर व गजरौला से धनौरा रेड पर फोकस कर चलाया गया।
विज्ञापन

इसमें कुल नौ यात्री वाहनों के खिलाफ अनधिकृत संचालन में सीज व चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, 50 सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। सड़क सुरक्षा नियमों में जैसे हेलमेट न पहनना, वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग पर, सड़क पर विपरीत दिशा में वाहन चलाने, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाकर चलाने आदि वाहनों के चालान किए गए।
एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा ने कहा कि यह अभियान आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा। अभियान में परिवहन विभाग की ओर से पीटीओ सुधीर सिंह, वाणिज्य कर विभाग की ओर से इंद्रपाल सिंह, सीटीओ सुनील शर्मा, यातायात पुलिस की ओर से टीआई अनुज मलिक, टीएसआई दिनेश कुमार, रोडवेज विभाग की ओर से एआरएम केसी गौड़, स्टेशन इंचार्ज साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें