फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने राख कर दी नौ बीघा गन्ने की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर उर्फ फरीदपुर गांव में कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से गन्ने की फसल में आग लग गई। हादसे में तीन किसानों की करीब नौ बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसानों के मुताबिक, करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


नसीरपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह का पथखोई-श्यामपुर मार्ग पर आदर्श इंटर कॉलेज के पास आम के बाग के नजदीक गन्ने का खेत है। इसमें धर्मेंद्र सिंह की छह बीघा, गुलजारी सिंह की दो बीघा और फराशपुरा निवासी पवन की एक बीघा फसल खड़ी थी। आरोप है कि कॉलेज के पास कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी खेत तक पहुंच गई और फसल में आग लग गई।

ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर और ट्रैक्टर से खेत के चारों ओर जुताई कर आग पर काबू पाया। दमकल टीम के पहुंचने से पहले फसल जल चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें