फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लंका विजय के बाद अयोध्या आए राम का हुआ राजतिलक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। श्री रामलीला प्रबंध समिति मंदिर महादेव की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव का बृहस्पतिवार रात भगवान राम के राजतिलक के साथ समापन हो गया। राजतिलक होते ही अयोध्या नगरी जयकारों से गूंज उठी और अयोध्यावासी खुशी से झूम उठे। इसके बाद राजा हरिश्चंद्र के नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

लंका विजय और रावण वध के बाद प्रभु राम ने राज्य विभीषण को सौंपा और अयोध्या लौटे। सरयू तट पर भरत परिजनों के साथ उनकी अगवानी के लिए मौजूद थे। पुष्पक विमान पहुंचते ही जयकारे गूंजने लगे। भरत ने प्रभु राम को राजसिंहासन पर बैठाकर राजमुकुट पहनाया।

इसके बाद राजा हरिश्चंद्र के नाटक का मार्मिक मंचन हुआ। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को भावुक कर दिया। दुर्गा अष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा में झांकियां बनाने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संरक्षक कमल अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, जागेश अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, पुनीत मांगलिक और सुशील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें