फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डीजे संचालक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 27 Jul 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। डाक कांवड़ियों के जत्थे में शामिल युवक की हाईगेज से टकराकर मौत के मामले में पुलिस ने डीजे संचालक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि 23 जुलाई को हापुड़ के गांव गढ़ावली निवासी हरिओम (21) के ऊपर डीजे के स्पीकर गिर जाने से मौत हो गई। वह कांवड़ियों के जत्थे में शामिल कैंटर में पीछे सवार था। जिस पर डीजे के स्पीकर रखे हुए थे। सभी लोग हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहे थे।
ओसीता जगदेवपुर अंडरपास से पहले ही रेलवे के हाई गेज से कैंटर में रखे स्पीकर टकरा गए थे। सीओ ने बताया कि यह हादसा डीजे संचालक विनोद कुमार व देवेंद्र की लापरवाही से हुआ था। वह उस रास्ते पर डीजे को ले गया, जिस पर जाने की अनुमति नहीं थी। पुलिस ने मृतक के पिता सोमपाल की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें