फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दबिश के दाैरान दंपती को पीटने में दरोगा और दो कांस्टेबल पर रिपोर्ट

Sun, 12 Oct 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अग्रिम जमानत याचिका दायर करने के बाद भी सूर्योंदय से पहले दबिश देकर दंपती के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कर्मियों की पिटाई से महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत थाना पुलिस की तो उसे हवालात में बैठा कर एनकाउंटर करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

मूलरूप से नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किसान अमरोहा के बंबूगढ़ पंडकी में किराये के मकान पर रहते हैं। बीते साल उनकी पत्नी ने नौगांवा सादात थाने में कुछ लोगों के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपी फैसले का दवाब बना रहे थे। फैसला नहीं करने पर आरोपियों ने किसान पर हमला कर दिया था। बाद में नौगांवा सादात पुलिस से हमसाज होकर किसान की पत्नी, पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
आरोप है कि इस मुकदमे के बाद नौगांवा सादात पुलिस दंपती पर फैसले का दवाब बनाने लगी, लेकिन दंपती ने फैसला नहीं किया और जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर दी। इसके बाद पुलिस ने किसान के पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि एक फरवरी 2025 को दंपती अपने घर पर थे। इसी दौरान दरोगा रामनिवास, कांस्टेबल धर्मेंद्र और ममता जबरदस्ती घर में घुस आए और गालियां देने लगे। दंपती ने रात में घर में आने का कारण पूछा तो उनके साथ मारपीट की। पुलिस की पिटाई के कारण किसान की पत्नी की रीढ़ की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें