फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आगरा में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर ने भाई के साथ कर मिल युवक को पीटा, सोने की चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे की सर्विस रोड पर कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में आगरा में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर ने भाई के साथ मिलकर युवक से मारपीट कर ढाई तोले की सोने की चेन छीन ली। आरोपी ने खुद को आगरा में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर बताते हुए रौब दिखाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव शहबाजपुर कलां निवासी नवनीत कुमार के अनुसार, दो मई की रात करीब 9:20 बजे वह कार से अमरोहा से गांव जा रहा था। हुमायूं नगर पुल के नीचे सर्विस रोड पर बिजलीघर के सामने एक कार गलत दिशा में खड़ी थी। उसकी हाईबीम लाइट जल रही थी। डिपर देने के बाद भी लाइट नीचे नहीं करने पर नवनीत ने कार रोककर चालक से कारण पूछा।
आरोप है कि कार में दो लोग बैठे थे और शराब की बोतल व गिलास रखे थे। चालक ने अपना नाम निरंजन सिरोही बताते हुए खुद को आगरा में तैनात पुलिस निरीक्षक बताया और साथ बैठे व्यक्ति को भाई धीरेंद्र सिरोही बताया। आरोप है कि दोनों ने नवनीत से गालीगलौज और मारपीट की तथा उसकी ढाई तोले की सोने की चेन छीन ली। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें