फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गुरु गोविंद सिंह व साहिबजादों की शहादत का भावपूर्ण वर्णन

विज्ञापन
गुरुद्वारा समिति की ओर से गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। समिति
विज्ञापन
मंडी धनौरा। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा हुए कार्यक्रम में रागी जत्थे ने गुरु गोविंद सिंह व उनके साहिबजादों की शहादत का भावपूर्ण वर्णन किया। साथ ही नगर में विकास कार्य कराने के लिए पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल व रामलीला प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जागेश अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत रागी जत्थे के शबद कीर्तन से हुई। रागी जत्थे ने गुरु गोविंद सिंह व उनके साहिबजादों की शहादत का भावपूर्ण वर्णन किया। कहा कि सभी ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से नगर में उल्लेखनीय विकास कार्य कराने के लिए पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, रामलीला कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जागेश अग्रवाल व अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पंकज सिंहल का सरोपा भेंट कर स्वागत किया गया। उनको साहिबजादों की शहादत स्थल का चित्र भेंट किया गया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वह नगर के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर ओमकार गर्ग, मंजीत सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, गुलाब राय, पुनीत मांगलिक, मोहित मित्तल, विकास अग्रवाल, विनय गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें